मंदसौर। संजय गांधी उद्यान स्थित पं. मदनलाल जोशी सभागृह में 1 से 5 अप्रैल तक पांच दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के निर्देश दिए।मेला प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 8 बजे तक खुलेगा, जहां एमपी बोर्ड, सीबीएसई व एनसीईआरटी की पुस्तकें, कॉपियां, स्कूल बैग व यूनिफॉर्म उचित दरों पर उपलब्ध होंगी। विद्यार्थियों को 15 से 30 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी।कलेक्टर ने अभिभावकों व विद्यार्थियों से मेले का लाभ लेने और पुरानी किताबें पुस्तक बैंक में दान कर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस का एक्शन मोड: हेलमेट अभियान, जनसुनवाई और उत्कृष्ट कार्य पर सम्मान राजनैतिक व्यंग्य-समागम