भोपाल। राजधानी में एक ओर जहां अतिथि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं, वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार ने सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल को लेकर सख्त कार्रवाई तेज कर दी है।अतिथि शिक्षकों ने 30 मार्च को भोपाल के आंबेडकर पार्क में बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। हजारों की संख्या में गेस्ट टीचर्स राजधानी में जुटेंगे और स्थायीकरण की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। शिक्षकों का आरोप है कि सरकार द्वारा किए गए वादों पर अब तक अमल नहीं हुआ, जिससे उनमें भारी नाराजगी है।उधर, प्रदेश में एलपीजी सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की स्थिति को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। अब तक 2046 स्थानों पर जांच कर 2888 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं और 9 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। अधिकारियों के अनुसार सभी ऑयल कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक है, लेकिन कुछ जिलों में मांग बढ़ने से अस्थायी रूप से आपूर्ति प्रभावित हुई है।30 मार्च को भोपाल में गेस्ट शिक्षकों का बड़ा आंदोलन, स्थायीकरण की मांग तेजभोपाल। मध्यप्रदेश के अतिथि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। 30 मार्च को राजधानी भोपाल के आंबेडकर पार्क में हजारों गेस्ट टीचर बड़ा प्रदर्शन करेंगे।शिक्षकों का कहना है कि सरकार ने स्थायीकरण और वार्षिक अनुबंध को लेकर जो घोषणाएं की थीं, उन पर अब तक कोई ठोस काम नहीं हुआ है। इसी के विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है।गेस्ट टीचर्स का आरोप है कि लंबे समय से वे कम वेतन और अस्थिर नौकरी के बीच काम कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। ऐसे में अब उन्होंने बड़े स्तर पर आंदोलन का रास्ता चुना है।मप्र में सिलेंडर-पेट्रोल पर सख्ती: 2888 एलपीजी सिलेंडर जब्त, 9 एफआईआर दर्जभोपाल। मध्यप्रदेश में एलपीजी सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की निगरानी को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अब तक 2046 स्थानों पर जांच की गई है, जिसमें 2888 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं और 9 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज की गई है।कार्रवाई आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और रोजाना लगभग 18548 किलोलीटर की सामान्य बिक्री हो रही है।हालांकि कुछ जिलों में मांग 2 से 2.5 गुना बढ़ने के कारण कुछ पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं और अस्थायी रूप से स्टॉक खत्म होने की स्थिति बनी। बढ़ती मांग को देखते हुए सप्लाई लोकेशन पर अतिरिक्त समय तक काम किया जा रहा है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सोशल मीडिया स्टंट पड़ा भारी, युवक पर कार्रवाई — 3 हजार का जुर्माना पश्चिमी एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, राज्यों को सतर्क रहने के निर्देश