भोपाल/नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी एशिया में उभरते संकट को देखते हुए देशभर के मुख्यमंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि “टीम इंडिया” के रूप में मिलकर काम करते हुए देश इस चुनौतीपूर्ण स्थिति से सफलतापूर्वक उभर जाएगा।बैठक में प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकताएँ आर्थिक और व्यापारिक स्थिरता बनाए रखना, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना, नागरिकों के हितों की रक्षा करना और उद्योग व सप्लाई चेन को मजबूत करना है। उन्होंने राज्यों से अपील की कि वे आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई चेन को सुचारू बनाए रखें और जमाखोरी व मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।प्रधानमंत्री ने कृषि क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने की बात कहते हुए खाद के भंडारण और वितरण की निगरानी के लिए पहले से योजना बनाने पर जोर दिया। साथ ही बदलती परिस्थितियों के अनुसार तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच मजबूत तालमेल आवश्यक बताया।उन्होंने शिपिंग, जरूरी आपूर्ति और समुद्री गतिविधियों से जुड़ी संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सीमा और तटीय राज्यों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इसके अलावा, पीएम ने अफवाहों और गलत जानकारी के प्रसार को लेकर चेतावनी देते हुए भरोसेमंद और सही सूचना जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।बैठक में शामिल मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की सराहना की। उन्होंने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी में कमी के फैसलों का स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि उनके राज्यों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है।मुख्यमंत्रियों ने यह भी आश्वासन दिया कि वे केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाकर स्थिति को प्रभावी ढंग से संभालने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल में गेस्ट शिक्षकों का आंदोलन तेज, उधर सिलेंडर-पेट्रोल पर सख्ती बढ़ी धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक निकला 9 माह से फरार वारंटी