इंदौर। शहर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक स्टंट वीडियो ने युवक को भारी पड़ गया। कुछ दिन पहले वायरल हुई एक रील में एक व्यक्ति सफेद रंग की कार के दरवाजे पर खतरनाक स्टंट करता हुआ नजर आया था, जिसे लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। View this post on Instagram मामले की जांच करते हुए थाना रावजी बाजार पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान विशाल वर्मा पिता राजेंद्र वर्मा, निवासी 280 जबरन कॉलोनी, रावजी बाजार के रूप में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत कार्रवाई करते हुए 3 हजार रुपए का जुर्माना वसूला।इसके साथ ही युवक से माफी मंगवाते हुए एक वीडियो भी बनवाया गया, जिसमें उसने भविष्य में इस तरह के खतरनाक स्टंट न करने की बात कही। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए इस प्रकार के जोखिम भरे कृत्य न करें, इससे खुद की और दूसरों की जान को खतरा हो सकता है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार भोपाल में गेस्ट शिक्षकों का आंदोलन तेज, उधर सिलेंडर-पेट्रोल पर सख्ती बढ़ी