बड़नगर (उज्जैन, मध्य प्रदेश): पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन और अनुविभागीय अधिकारी महेंद्र परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार की टीम ने रुनिजा ब्रिज के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रोका।कार से 20 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली महुआ शराब और 5 लाख रुपये कीमत की बिना नंबर वाली स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की गई। दोनों आरोपी दिलीप परमार (22) और लखन परमार (40) गिरफ्तार। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34, 49-ए के तहत प्रकरण दर्ज।आरोपियों के खिलाफ कई पुराने आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में शराब के स्रोत की जांच जारी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस का ‘हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें’ अभियान तेज जेल की हवा खा रहे जांगिड़ ने ही जमाया था इंदौर के व्यापारियों को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकाने का जाल