इंदौर/प्रदीप चौधरी। : इंदौर के प्रतिष्ठित व्यापारियों और बिल्डरों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर करोड़ों रुपये की फिरौती मांगते हुए धमकियां देने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड जेल में बंद बदमाश मनीष जांगिड़ ही है। क्राइम ब्रांच की टीम ने अशोकनगर जेल से उसे प्रोडक्शन वारंट पर इंदौर लाया है, जहां से उसकी गहन पूछताछ की जा रही है। चौथा स्तंभ के द्वारा साझा की गई तस्वीर. पुलिसिया जांच में खुलासा हुआ है कि जांगिड़ का संपर्क लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर से हुआ था। दोनों के बीच लेन-देन और बातचीत के ठोस सबूत पुलिस ने जुटा लिए हैं। मनीष जांगिड़ ने पूछताछ में कबूल किया कि इंदौर के कई व्यापारी उसके टारगेट पर थे। इंदौर के प्रमुख बिल्डर संजय जैन को इसी साजिश का शिकार बनाया गया था। उन्हें कई बार फोन कॉल्स और वॉइस नोट्स के जरिए धमकियां दी गईं, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर 15 करोड़ रुपये तक की फिरौती मांगी गई थी।क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी को इंदौर लाकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है। इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की तलाश जारी है। पुलिस को आशंका है कि ऐसे कई अन्य मामले भी हो सकते हैं। पूरे रैकेट को पूरी तरह से उजागर कर इस धमकी के खेल को रोकने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।बता दें कि जांगिड़ पहले ही अशोकनगर में लॉरेंस गैंग से जुड़े मामलों में गिरफ्तार था। इंदौर के अलावा महू और खरगोन में भी इसी गैंग के नाम पर व्यापारियों को धमकियां मिल चुकी हैं। खरगोन में एक राठौर व्यापारी के घर पर गैंग के गुर्गों ने फायरिंग भी की थी।पुलिस अब जेल में बंद जांगिड़ के जरिए पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क तक पहुंच बनाने की कोशिश में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन उज्जैन: बड़नगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी करते 2 आरोपियों को गिरफ्तार, 20 लीटर कच्ची शराब और 5 लाख की कार जब्त इंदौर पुलिस कमिश्नर ने 20 जांबाज पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया
You must be logged in to post a comment.