24वें कार्यक्रम में 3800 से अधिक हेलमेट जरूरतमंदों को बांटेइंदौर, 24 मार्च 2026इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे ‘हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें’ जागरूकता अभियान के तहत आज शहर के पलासिया चौराहे पर 24वां वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह की अगुवाई और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने युवा, बुजुर्ग एवं जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट प्रदान किए, जिनके पास पूर्ण दस्तावेज थे। यातायात नियम तोड़ने वालों को पहले चालान किया गया, फिर सड़क सुरक्षा का महत्व समझाकर हेलमेट सौंपा गया। जिन जिम्मेदार चालकों ने स्वेच्छा से हेलमेट पहना हुआ था, उनकी सराहना करते हुए पुलिस कमिश्नर ने उन्हें सम्मान स्वरूप उपहार भी दिए। अभियान शुरू होने से अब तक इंदौर पुलिस द्वारा 24 कार्यक्रम आयोजित कर 3800 से अधिक हेलमेट जरूरतमंदों को वितरित किए जा चुके हैं। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने वाहन चालकों से अपील की कि वे न केवल खुद यातायात नियमों का पालन करें बल्कि अन्य लोगों को भी जागरूक करें। चालकों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए संकल्प लिया कि वे स्वयं नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। यह अभियान इंदौर में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और हादसों को कम करने के उद्देश्य से लगातार जारी है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला उज्जैन: बड़नगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी करते 2 आरोपियों को गिरफ्तार, 20 लीटर कच्ची शराब और 5 लाख की कार जब्त