अवैध हथियारों के साथ 6 देशी पिस्टल बरामद करने वाले 4 जवानों सहित कुल 20 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कारइंदौर : इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में बेहतर पुलिसिंग और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए शुरू किए गए साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के तहत आज 24 मार्च 2026 को पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह ने 20 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। पलासिया स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कमिश्नर सिंह ने सभी पुरस्कृत जवानों की सराहना करते हुए कहा कि आम नागरिकों को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने और अपराध नियंत्रण में उनके द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने सभी को आगे भी ऐसे ही समर्पण और सतर्कता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। पुरस्कृत पुलिसकर्मी और उनके कार्य:– आर 736 साजन डुडवे (कार्यालय पुलिस उपायुक्त जोन-1), आर.229 श्याम विश्वकर्मा (थाना राजेंद्र नगर), मआर.4244 संगीता (थाना गांधीनगर) — फरवरी 2026 में सीएम हेल्पलाइन संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण करने पर। – प्रआर.3054 किशोर चौधरी, आर 282 राधेश्याम राठौर, आर 3642 कपिल सोनानिया (थाना विजय नगर) — सनसनीखेज चाकूबाजी की वारदात में आरोपियों को मात्र 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर। – मआर 2381 सतोष दांगी (थाना लसुडिया) — पंजीबद्ध अपराध में फरियादी को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में आरोपी दिखाई देने पर अकेले ही उसे पकड़ने में सराहनीय कार्य पर। – आर.1630 कपिल रावत (थाना जूनी इंदौर) — अवैध मादक पदार्थ अफीम सहित आरोपी को गिरफ्तार कर 518 ग्राम अफीम जप्त करने पर। – आर 1871 अंकित सिंह भदौरिया (थाना भंवरकुआ) — संदिग्धों की चेकिंग के दौरान 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार जप्त करने पर। – उप निरीक्षक मुकेश झारिया, आर.3763 कृष्णचंद्र शर्मा, आर 1127 अरुण माथुर, आर 3713 अनुराग सिंह सिकरवार (थाना द्वारकापुरी) — संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग के दौरान 6 देशी पिस्टल व 4 जिंदा कारतूस जप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर। – प्रआर 1827 अजय सिंह, मआर 687 चंदा जोशी, मआर 2026 रेणुका सुवासिया (थाना अपराध शाखा) — अवैध मादक पदार्थ अफीम सहित महिला आरोपी को मुंबई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर 34.6 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्त करने पर। – सउनि विरेंद्र भूरिया(थाना यातायात) — विजय नगर चौराहे पर बेहतर यातायात प्रबंधन पर। – आर.905 अनिल सिंह (थाना यातायात) — सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का त्वरित निराकरण करने पर। – आर.4413 दीपक भूरिया (थाना यातायात) — भंवरकुआ चौराहे पर बेहतर यातायात प्रबंधन व व्हील लॉक कार्यवाही पर। – आर.4653 देवेंद्र पाटीदार (थाना यातायात) — नो एंट्री पॉइंट पर भारी वाहनों का प्रवेश रोकने में प्रभावी कार्यवाही पर।पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सभी पुरस्कृत पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत कार्यों की मान्यता है, बल्कि पूरे इंदौर पुलिस परिवार के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। ऐसे साप्ताहिक कार्यक्रम नियमित रूप से जारी रहेंगे।इंदौर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और बेहतर सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जेल की हवा खा रहे जांगिड़ ने ही जमाया था इंदौर के व्यापारियों को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकाने का जाल डा. हेडगेवार स्मारक समिति स्थापना दिवस …