इंदौर, 22 मार्च 2026: इंदौर पुलिस की सतर्कता और प्रभावी हॉटस्पॉट चेकिंग अभियान के तहत भंवरकुआं थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही दो युवकों को अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया।दिनांक 21 मार्च 2026 को हॉटस्पॉट क्षेत्र में चल रही चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को दो संदिग्ध युवक दिखे, जो पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने हथियार के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान…– यश टांक (उम्र 20 वर्ष), निवासी: भूरी टेकरी, थाना कनाडिया, जिला इंदौर– नितेश घावरी (उम्र 22 वर्ष), निवासी: भूरी टेकरी, थाना कनाडिया, जिला इंदौरथाना भंवरकुआं में अपराध क्रमांक 319/2025 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।प्रकरण की विवेचना जारी है। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार के स्रोत, आपूर्तिकर्ता और संभावित अन्य वारदातों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है, जिसमें बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी भंवरकुआं के साथ उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार, उप निरीक्षक दिनेश कलेश, आरक्षक 2429 विनीत राजपूत, आरक्षक 1105 शैलेन्द्र चतुर्वेदी, आरक्षक 1871 अंकित भदोरिया, आरक्षक 3949 रविकांत शर्मा और आरक्षक 1637 शिवपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस कमिश्नर ने टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे अभियान शहर में अपराध नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार जारी रहेंगे। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लहार विधायक के धरने के बाद बड़ी कार्रवाई: विद्युत अधिकारी हटाई गई, ग्वालियर विजिलेंस में अटैच गुना पुलिस पर बड़ा आरोप: गुजरात कार में मिला 1 करोड़ कैश, 20 लाख लेकर छोड़ा; थाना प्रभारी सहित 4 सस्पेंड