गुना, 22 मार्च 2026: मध्य प्रदेश के गुना जिले में पुलिस विभाग को बड़ा झटका लगा है। धरनावदा थाना क्षेत्र की रूठियाई चौकी पर नेशनल हाईवे-46 पर 19 मार्च की रात वाहन चेकिंग के दौरान गुजरात रजिस्ट्रेशन (GJ 05 RK 9351) वाली स्कॉर्पियो से करीब 1 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए। आरोप है कि पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करने के बजाय कारोबारी से 20 लाख रुपये की सेटलमेंट कर ली और बाकी राशि के साथ गाड़ी छोड़ दी।जानकार सूत्रों के अनुसार, यह गाड़ी गुजरात के एक जीरा कारोबारी की बताई जा रही है। चेकिंग के दौरान नोटों के बंडल मिलने पर पुलिस ने मौके पर ही डील की और मामले को रफा-दफा कर दिया। मामला तब सुर्खियों में आया जब गुजरात के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का फोन गुना एसपी अंकित सोनी तक पहुंचा, जिसके बाद कथित तौर पर लिए गए 20 लाख रुपये वापस कर दिए गए।मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर रेंज के डीआईजी अमित सांघी देर रात गुना पहुंचे और धरनावदा थाने व रूठियाई चौकी पर मैराथन पूछताछ की। ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए धरनावदा थाना प्रभारी एसआई प्रभात कटारे, एएसआई साजिद हुसैन, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह शिकरवार और आरक्षक सुंदर रमन को सस्पेंड कर दिया गया।डीआईजी अमित सांघी ने बताया, “मामला मेरे संज्ञान में आया कि वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध आचरण हुआ और विधिसम्मत कार्रवाई नहीं की गई। प्रथम दृष्टया गहन जांच की आवश्यकता है। इसलिए चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जा रहा है। डिटेल जांच के बाद पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।”इस घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है और इसे सिवनी हवाला कांड जैसा बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी मामले पर सख्त रुख अपनाया है। अब जांच में सीसीटीवी फुटेज, कारोबारी की तलाश और राशि के स्रोत की पड़ताल की जा रही है। बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता: हॉटस्पॉट चेकिंग में अवैध देशी पिस्टल के साथ 2 शातिर आरोपी धराए हितिका वसल बनीं गुना की नई एसपी: गुना हवाला कांड के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल