देश की हालत चिंताजनक, हर वर्ग है परेशान, जनता की समस्याओं को आवाज देने का संकल्पभगत सिंह के शहादत दिवस और डॉक्टर लोहिया की जयंती पर विचार गोष्ठी में बोले विभिन्न वक्ताइंदौर। आजादी के नायकों ने जिस भारत की कल्पना की थी वह आज कोसों दूर है वर्तमान सरकार आजादी के नायकों के सपनों से खिलवाड़ कर रही है इसलिए जरूरी है कि भगत सिंह, डॉक्टर लोहिया, सुखदेव और राजगुरु के सपनों का भारत बनाने के लिए युवा, मजदूर और किसान सड़क पर आकर संघर्ष करें। भगत सिंह के शहादत दिवस और डॉ राम मनोहर लोहिया की जन्म जयंती के मौके पर नागरिक समिति द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में उक्त विचार विभिन्न वक्ताओं ने व्यक्त किये। https://www.instagram.com/reel/DWOa42skaXa/?igsh=MXM1dDkxZXhtdG5taw== वक्ताओं का कहना था कि देश की हालत चिंताजनक है और वर्तमान सरकार आजादी आंदोलन के नायकों के सपनों से खिलवाड़ कर रही है, पूंजीपतियों के हाथ में देश की संपदा को सौंप रही है । ऐसे में जनता की की समस्या को उजागर करने के लिए सड़क पर संघर्ष करना जरूरी है।गोष्ठी में रुद्रपाल यादव, रामस्वरूप मंत्री, सोनू शर्मा, राजेंद्र यादव, फादर पायस,अजय लागू,प्रमोद नामदेव ने विचार व्यक्त किये।संचालन प्रमोद नामदेव ने व अध्यक्षता रामस्वरूप मंत्री ने की। जबकि आभार माना मोहम्मद अली सिद्दीकी ने।गोष्ठी में प्रमुख रूप से मनोज हार्डिया, सुरेन्द्र, मान्या सिंह,अमन यादव, लल्लू सिंह यादव, मोहम्मद अली सिद्दीकी, डीके यादव ,अजय यादव सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राजनैतिक व्यंग्य-समागम जयभान सिंह पवैया बने मध्य प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष