भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने सोमवार को वल्लभ भवन में विधि-विधान से मध्य प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष पद का भार ग्रहण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल, मंत्री प्रहलाद पटेल, नारायण सिंह कुशवाह सहित कई वरिष्ठ नेता और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूर्व सांसद एवं महाराष्ट्र भाजपा के सह-प्रभारी पवैया को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो छठे राज्य वित्त आयोग का नेतृत्व करेंगे। पदभार ग्रहण के दौरान पूजन-अर्चन कर मां जगदंबा से सफलता की कामना की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर बधाई दी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आजादी आंदोलन के नायकों के सपने का भारत बनाने के लिए सड़क पर आकर संघर्ष करना जरूरी भारतीय सेना भर्ती हेतु पंजीयन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल