गोवा। प्रदीप चौधरी। गोवा के प्रसिद्ध वागाटोर बीच पर हाई टाइड के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। अहमदाबाद नंबर की टोयोटा फॉर्च्यूनर समुद्र के बेहद करीब ले जाई गई, जहां वह रेत में बुरी तरह धंस गई और लहरों के साथ बहने से बाल-बाल बची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन चालक समुद्र किनारे ड्राइविंग का रोमांच लेने के लिए गाड़ी को पानी के काफी पास तक ले गया था। इसी दौरान तेज लहरों और ढीली रेत के कारण गाड़ी फंस गई। हाई टाइड बढ़ने से स्थिति और खतरनाक हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से जेसीबी मशीन बुलाकर वाहन को बाहर निकाला गया। कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना के बाद समुद्र तट पर सुरक्षा नियमों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बीच पर, खासकर हाई टाइड के समय, वाहनों को ले जाना बेहद खतरनाक होता है और इससे जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है। स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे समुद्र तट पर निर्धारित सीमाओं का पालन करें और अनावश्यक जोखिम न लें। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ब्लैकमेल कर युवती से दुष्कर्म का आरोप: इंजेक्शन देकर डॉक्टर ने खींचे अश्लील फोटो, भीड़ का फूटा गुस्सा,घर-दुकान फूंकी इंदौर: प्रेम-प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा! शराब के नशे में सिरफिरा आशिक दूसरी मंजिल से कूदा, गंभीर हालत में अस्पताल