इंदौर के समीप महू तहसील के बदगोंदा थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर पर इलाज के नाम पर महिला की अस्मत से खिलवाड़ करने और उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपित डॉ. सईद पुत्र गुलजार खान, निवासी आम्बाचन्दन, ने अपने पेशे की आड़ में विश्वास का घोर दुरुपयोग किया। पुलिस ने मामले में धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह गुर्जरखेड़ा के होली चौक स्थित आरोपित के क्लिनिक पर इलाज कराने गई थी। इसी दौरान आरोपी डॉक्टर ने उसे नशे का इंजेक्शन लगाया और बेहोशी की हालत में उसके साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, उसने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। इसके बाद से आरोपी लगातार उन तस्वीरों के जरिए महिला को ब्लैकमेल करता रहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां देता रहा। घटना ने रविवार को और भयावह रूप ले लिया, जब आरोपी ने पीड़िता को बेलामोर स्थित फार्म हाउस पर बुलाया। वहां पहले से जाल बिछाकर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह वहां से बाहर निकलने के बाद पीड़िता को रास्ते में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मिले, जिन्हें उसने अपनी आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ता भड़क उठे और तत्काल आरोपी को पकड़कर बदगोंदा थाने ले पहुंचे, जहां महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले के अनुसार, पुलिस ने शिकायत के आधार पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में आक्रोश की लहर दौड़ गई। गुस्साए ग्रामीणों ने आम्बाचन्दन स्थित आरोपी के घर पर धावा बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की। घर का सामान बाहर निकालकर आग के हवाले कर दिया गया। वहीं गुर्जरखेड़ा स्थित आरोपी के क्लिनिक और मेडिकल स्टोर पर भी भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। उग्र भीड़ ने बंद क्लिनिक पर पथराव किया, बोर्ड उखाड़ फेंका और जमकर हंगामा किया। इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में पोस्टर वार: Amitabh Bachchan के ट्वीट पर 51 हजार के इनाम की घोषणा हाई टाइड में समंदर किनारे फंसी फॉर्च्यूनर, जेसीबी से रेस्क्यू — लापरवाही पर उठे सवाल