इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर के सिंधी कॉलोनी इलाके में सोमवार की शाम एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे मोहल्ले में सनसनी फैला दी। प्रेम प्रसंग के चक्कर में एक नशे में धुत युवक ने इमारत की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। युवक सीधे बिल्डिंग के पीछे वाली बैक लेन में जा गिरा, जहां से उसे गंभीर चोटें आईं। लहूलुहान हालत में उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। किराएदार युवती से मिलने पहुंचा था युवक जानकारी के अनुसार, यह घटना सिंधी कॉलोनी की गली नंबर 4 में हुई। युवक जिस युवती के प्रेम में फंसा था, वह मूल रूप से किसी अन्य शहर की रहने वाली है और यहां किराए पर कमरा लेकर रह रही है। युवती इंदौर के एवीपी (AVP) अस्पताल में नौकरी करती है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक और युवती के बीच किसी बात पर तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर नशे की हालत में युवक ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।पुलिस ने शुरू की जांचजूनी इंदौर थाना पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को प्राइवेट कार से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक को कई जगहों पर गहरी चोटें आई हैं और डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताया है। पुलिस अब युवती, पड़ोसियों और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि विवाद की असली वजह क्या थी और क्या कोई अन्य वजह भी शामिल है।फिलहाल पुलिस ने इस घटना को आत्महत्या की कोशिश या आवेश में किया गया कदम मानकर जांच शुरू कर दी है। शहर में प्रेम प्रसंग को लेकर ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जो युवाओं के लिए चेतावनी का विषय बन रही हैं। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हाई टाइड में समंदर किनारे फंसी फॉर्च्यूनर, जेसीबी से रेस्क्यू — लापरवाही पर उठे सवाल मुंबई के करण औजला कॉन्सर्ट मारपीट वीडियो को इंदौर का बताकर वायरल करने वाले 5 अकाउंट्स पर FIR, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई