मध्यप्रदेश में आगामी प्रमुख धार्मिक त्योहारों को देखते हुए पुलिस विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश कानून-व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किया गया है। जारी निर्देश के अनुसार अगली सूचना तक किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। हालांकि, अपरिहार्य परिस्थितियों में संबंधित पुलिस अधीक्षक या जोनल पुलिस महानिरीक्षक सीमित अवधि के लिए अवकाश स्वीकृत कर सकेंगे। वरिष्ठ स्तर पर आवश्यकता होने पर पुलिस महानिदेशक की अनुमति के बाद ही अवकाश मंजूर किया जाएगा। आदेश की प्रति प्रदेश के सभी पुलिस इकाइयों को भेज दी गई है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर: प्रीति नगर में भीषण आग, कार से फैली आग ने झुलसा दिया पूरा मकान – 5 लोगों की मौत Breaking News: मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर – ट्रंप का बड़ा अल्टीमेटम, ईरान कतर पर हमला रोके वरना साउथ पार्स गैस फील्ड को ‘उड़ा देंगे’