इंदौर (मध्य प्रदेश):तिलक नगर थाना क्षेत्र के छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर में देर रात एक मकान में लगी भीषण आग ने 5 लोगों की जान ले ली। मकान मालिक मनोज पुगलिया सहित 5 लोग जलकर मारे गए। आग शुरुआत में कार में लगी, जो देखते ही देखते पूरे घर में फैल गई और मकान जलकर खाक हो गया। घर में सो रहे 6 लोग प्रभावित हुए, जिनमें से 5 की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर, कलेक्टर सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की 5+ गाड़ियां और एस.डी.आर.एफ. की टीम आग बुझाने और रेस्क्यू में जुटी रही। अब तक 6 शव बरामद हो चुके हैं। जांच जारी। इंदौर में कार शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, पूरा घर जलकर खाक; ८ की मौत, ४ घायलइंदौर। बंगाली चौराहे के पास ब्रजेश्वरी एनेक्स में बुधवार तड़के करीब ४ बजे इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग तेजी से फैली तो गैस सिलेंडर और फ्रिज का कम्प्रेशर फट गया। पूरा घर राख हो गया। पारिवारिक कार्यक्रम के चलते मौजूद रिश्तेदारों समेत ८ लोगों की मौत हो गई, जबकि ४ घायल हैं।पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को मुख्य वजह बताया गया। इलेक्ट्रिक लॉक के कारण परिवार बाहर नहीं निकल सका। फायर ब्रिगेड का रिस्पॉन्स अच्छा रहा, लेकिन लॉक ने बचाव में बाधा डाली। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सुप्रीम कोर्ट ने 28 साल पुराने देहरादून गैंग रेप केस में चार आरोपियों को बरी किया मध्यप्रदेश में पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक
You must be logged in to post a comment.