प्रदीप चौधरी। वाशिंगटन/तेहरान/दोहा: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध ने नया मोड़ ले लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ा संदेश दिया है कि अगर ईरान कतर की LNG गैस फैसिलिटी पर फिर से हमला करता है, तो अमेरिका (इजराइल की मदद से या बिना) दुनिया के सबसे बड़े साउथ पार्स गैस फील्ड को पूरी तरह तबाह कर देगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “ईरान ने गलत तरीके से कतर पर हमला किया, जबकि कतर इसमें बिल्कुल शामिल नहीं था। इजराइल अब साउथ पार्स पर कोई और हमला नहीं करेगा, लेकिन अगर ईरान कतर पर फिर हमला करता है, तो अमेरिका इतनी ताकत से पूरे फील्ड को उड़ा देगा जैसा ईरान ने कभी नहीं देखा होगा।”ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिका को इजराइल के साउथ पार्स हमले की जानकारी नहीं थी और कतर इससे अनजान था। उन्होंने कहा, “मैं इस स्तर की हिंसा नहीं चाहता क्योंकि इसका ईरान के भविष्य पर लंबा असर पड़ेगा, लेकिन कतर की LNG पर हमला हुआ तो मैं हिचकिचाऊंगा नहीं।”यह बयान ऐसे समय आया है जब इजराइल ने ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड (दुनिया का सबसे बड़ा नैचुरल गैस फील्ड, जिसे ईरान और कतर साझा करते हैं) पर हमला किया, जिसमें फील्ड का एक छोटा हिस्सा प्रभावित हुआ। इसके जवाब में ईरान ने देर रात कतर, कुवैत, UAE, सऊदी अरब, बहरीन, ओमान, इराक और जॉर्डन समेत नौ देशों पर मिसाइलें दागीं। कतर ने कहा कि रास लफ्फान में उसकी प्रमुख नैचुरल गैस फैसिलिटी को बड़ा नुकसान पहुंचा है।ईरान के हमलों से गल्फ देशों में ऊर्जा सुविधाओं पर हमले बढ़ गए हैं, जिससे वैश्विक तेल-गैस कीमतों में उछाल आया है।होर्मुज स्ट्रेट पर नया खतराइस बीच, मिल रही जानकारी के अनुसार अमेरिका और उसके अरब सहयोगी ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को ब्लॉक करने के जवाब में ‘बूट्स ऑन द ग्राउंड’ (जमीन पर सैनिक तैनात करने) पर चर्चा कर रहे हैं। अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित करने के लिए बड़े ऑपरेशन की तैयारी में है, जिसमें अमेरिका और अरब सेनाएं सैनिक देंगी, जबकि इजराइल खुफिया जानकारी मुहैया कराएगा। ट्रंप ने पहले भी सहयोगी देशों से युद्धपोत भेजने की अपील की थी, लेकिन अब जमीन पर सैन्य कार्रवाई की बात हो रही है।यह युद्ध अब ऊर्जा संकट और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए बड़ा खतरा बन गया है। वैश्विक स्तर पर तेल कीमतें आसमान छू रही हैं, और स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश में पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक इंदौर में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 10 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार