– सिलेंडर के लिए लग रही लंबी लाइन– एजेंसियां में नहीं रिसीव हो रहे फोनभोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका जंग के लंबे खिच जाने से सबसे ज्यादा असर घरेलू गैस आपूर्ति पर पड़ा है। भले ही केन्द्र-राज्य सरकार कह रही हो कि एलपीजी की कोई किल्लत नहीं है लेकिन हकीकत इससे जुदा है। गैस सिलेंडर के लिए लग रही लंबे लाईन इस बात का गवाह है कि हालात अभी भी काबू में नहीं है। इंडेन, भारत, एचपी सभी कंपनियों के सिलेंडर की कमी है। मांग और आपूर्ति में भारी अंतर की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर, एजेंसियों में काॅल रिसीव नहीं हो रहे हैं। मोबाइल नंबर या तो बंद बात रहे हैं या फिर एंगेज। केन्द्र सरकार ने भी जो नंबर जारी किए हैं वो नहीं लग रहे हैं। जंग की आड़ और सिलेंडर आपूर्ति में कमी का बहाना बताकर सिलेंडरों की कालाबाजारी हो रही है। कई लोगों की शिकायतें भी सामने आ चुकीं हैं कि उन्होंने बुकिंग की लेकिन सिलेंडर नहीं मिला। अलबत्ता बिना सिलेंडर डिलिवरी के ही मोबाइल पर मैसेज आ गया कि आपकों सिलेंडर डिलेवर कर दिया गया है। भोपाल में हालात ये हैं कि लोग सुबह से ही पर्ची लेने या बुकिंग करने के लिए एजेंसियों के सामने लाईन लगाकर खड़े हो जाते हैं। जिन लोगों की बुकिंग हो गई है उन्हें सिलेंडर लेने के लिए घंटों तपती धूप में लाइन में खड़े होना पड़ रहा है। रमजान के महीने में ज्यादा परेशानी रोजदारों को हो रही है। जो भूखे प्यासे सिलेंडर के लिए धूप में घंटों लाइन में लगे रहते है।। गैस एजेंसियों ने ईरान-अमेरिका जंग में भी आपदा में अवसर तलाश लिया है। हालात ये हैं कि जिन उपभोक्ताओं ने सिलेंडर के लिए बुकिंग की है उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहे अलबत्ता किसी और को सिलेंडर दिए जा रहे हैं। शहर में रसोई गैस की किल्लत लगातार जारी है। कई गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बन रही है। लोगों को ईरान-अमेरिका-इजराइल जंग जल्द खत्म होते नहीं दिख रही लिहाजा दिन ब दिन चिंता बढ़ते जा रही है। लोगों का कहना है कि घरेलू गैस जरूरत की चीज है उसके बिना खाना कैसे बनेगा और बिना खाने के कैसे रह पाएंगें। कई लोगों ने बताया कि वो जानकारी लेने के लिए एजेंसियों के नंबर पर फोन कर रहे हैं लेकिन ना तो लैंडलाइन फोन रिसीव हो रहे हैं और ना ही मोबाइल रिसीव हो रहे हैं। केन्द्र सरकार या गैस एजेंसियों की तरफ से जो बुकिंग और शिकायत नंबर जारी किए गए हैं वो भी नहीं लगते। टोल फ्री नंबर भी की स्थिति है। इधर जिला प्रशासन के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। महज बयानों में ही दिख रहा है कि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है यदि ऐसा होता तो लंबी लाइनें नहीं लगती। भोपाल में जिन स्थानों पर गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं वहां तो एहतियात के तौर पर पुलिस जवानों की गश्त भी लगा दी गई हैै। कुल मिलाकर, एलपीजी गैस आपूर्ति सामान्य होने में अभी वक्त लगेगा ऐसा माना जा सकता है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के बाद इंदौर में मालवा प्रांत संघचालक की प्रेस वार्ता भोपाल में नाप तौल विभाग को लगातार दूसरे दिन मिली आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली झूठी