भोपाल, प्रदीप चौधरी। 17 मार्च 2026 — मध्य प्रदेश के नाप तौल विभाग (कार्यालय नियंत्रक, लीगल मेट्रोलॉजी) के मुख्यालय में आज एक बार फिर आरडीएक्स बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया। यह लगातार दूसरा दिन है जब विभाग को ऐसी गंभीर धमकी मिली है। कल (16 मार्च) साइनाइड गैस से हमले की धमकी मिली थी, जबकि आज आरडीएक्स से विस्फोट की चेतावनी दी गई। धमकी वाले ई-मेल में दावा किया गया कि विभाग में ड्रोन या अन्य माध्यम से आरडीएक्स बम लगाए गए हैं और दोपहर 2 बजे विस्फोट हो जाएगा। मेल मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया, कर्मचारी दहशत में थे और सरकारी कार्य प्रभावित हुए। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में यह स्थिति बार-बार बन रही है, जिससे कामकाज ठप होने का खतरा बढ़ गया है।पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया गया। जांच के बाद धमकी पूरी तरह झूठी निकली और कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस ने इसे फर्जी मेल करार दिया है।मध्य प्रदेश नाप तौल अधिकारी कर्मचारी संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि “नाप तौल मुख्यालय में आरडीएक्स से उड़ाने की खबर आज फिर मिलने पर कर्मचारियों में दहशत का वातावरण बन गया था। ऐसा होने से सरकारी कार्य भी रुक जाता है। वित्तीय वर्ष होने के कारण लगातार दूसरे दिन इस प्रकार की स्थिति बनी, जो उचित नहीं है। जो भी व्यक्ति ई-मेल के माध्यम से ऐसी धमकी दे रहे हैं, उन्हें देशहित, सामाजिक हित, देश और प्रदेश की शांति व्यवस्था में तत्काल चिन्हित कर सजा दी जानी चाहिए।”पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और ऐसे धमकी देने वालों को पकड़ने के लिए साइबर सेल सक्रिय हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी फर्जी धमकियां सरकारी कार्यों को बाधित करने और कर्मचारियों में भय पैदा करने की कोशिश हो सकती हैं। विभाग ने कर्मचारियों से शांत रहने और सामान्य कार्य करने की अपील की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अभी भी हालात काबू में नहीं मध्यप्रदेश सरकार के दो बड़े आदेश234 नायब तहसीलदार बने प्रभारी तहसीलदार, पेंशन-अपदान अब पूरी तरह ऑनलाइन