इंदौर, 17 मार्च 2026 — राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा 13 से 15 मार्च तक हरियाणा के पानीपत के निकट समालखा में संपन्न हुई। इस बैठक में देशभर से 1438 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में संघ के कार्य विस्तार, दृढ़ीकरण तथा संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष में संपन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। समाज से अपार स्नेह और समर्थन मिला है। प्रेस वार्ता में मालवा प्रांत संघचालक ने बताया कि शताब्दी वर्ष में मालवा प्रांत के सभी गांवों और मोहल्लों में संघ पहुंच चुका है। प्रांत के 100% गांवों तथा मोहल्लों और लगभग 90% घरों तक संघ की पहुंच हुई है। कार्य विस्तार के आंकड़ेदेशभर में 924 जिलों के 6602 खंडों में से 6127 खंड शाखायुक्त हैं। इस वर्ष 1535 नए मंडल शाखायुक्त हुए। कुल 55,683 स्थानों पर 88,949 शाखाएं चल रही हैं। मालवा प्रांत में 3,292 स्थानों पर कुल 5,049 शाखाएं हैं, जिनमें 527 विद्यार्थी एवं महाविद्यालयीन शाखाएं शामिल हैं। इस वर्ष प्रांत में 150 नई विद्यार्थी शाखाओं की वृद्धि हुई। प्रांत में 1,961 साप्ताहिक मिलन और 672 सेवा कार्य युक्त सेवाबस्तियां हैं। प्रशिक्षण वर्गदेशभर में 919 प्राथमिक वर्गों में 40,392 स्वयंसेवक और 105 संघ शिक्षा वर्गों में 21,526 कार्यकर्ता प्रशिक्षित हुए। मालवा प्रांत में 25 प्राथमिक वर्गों में 1,712 स्वयंसेवक और 551 कार्यकर्ता संघ शिक्षा वर्गों में शामिल हुए। गृह संपर्क अभियानशताब्दी वर्ष में 10 करोड़ से अधिक घरों में संपर्क हुआ। मालवा प्रांत में 32 लाख परिवारों से संपर्क किया गया। सभी 12,246 गांवों और शत-प्रतिशत मोहल्लों में कार्यकर्ता पहुंचे। सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भी इंदौर में गृह संपर्क में भाग लिया। हिंदू सम्मेलन37 प्रांतों में 37,048 स्थानों पर साढ़े तीन करोड़ लोगों ने भाग लिया। मालवा प्रांत में 1,355 मंडलों और 940 बस्तियों में 70 लाख से अधिक समाजजन शामिल हुए। पूर्व में प्रभात फेरियां, महिलाओं की बैठकें, कलश यात्राएं आदि आयोजित की गईं। सामाजिक सद्भावमालवा प्रांत में 181 बैठकों में 10,840 समाज प्रमुखों ने भाग लिया। अगस्त में सरसंघचालक से 111 समाजों के 284 प्रमुखों का संवाद हुआ। प्रमुख जन गोष्ठीआगामी अप्रैल में मालवा प्रांत में 135 प्रमुख जन गोष्ठियां आयोजित होंगी। युवा कार्यक्रमशताब्दी वर्ष में मालवा प्रांत में विभिन्न युवा कार्यक्रमों में 1,88,144 युवा शामिल हुए। विजयादशमी उत्सवमालवा प्रांत में 1,489 उत्सवों में 4,05,075 स्वयंसेवक गणवेश में शामिल हुए। भौगोलिक रचना में परिवर्तनमार्च 2027 से प्रांत व्यवस्था के स्थान पर संभाग रचना लागू होगी। मालवा प्रांत के स्थान पर उज्जैन और इंदौर संभाग बनेंगे। प्रतिनिधि सभा अब प्रत्येक तीन वर्ष में होगी। अन्य महत्वपूर्ण बिंदुप्रतिनिधि सभा में संत शिरोमणि सद्गुरु रविदासजी के 650वें प्राकट्य वर्ष पर सरकार्यवाह का विशेष वक्तव्य रहा। विभिन्न क्षेत्रों में नशा मुक्ति, सामाजिक सद्भाव, परंपरागत कौशल संरक्षण जैसे सकारात्मक प्रयास जारी हैं। आगामी अक्टूबर-नवंबर में इंदौर में अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक होगी। यह प्रेस वार्ता संघ के शताब्दी वर्ष के सफल आयोजनों और भविष्य की योजनाओं को रेखांकित करती है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दहेज की आग में जलती बेटी, माँ का 34 साल का अटूट संघर्ष अभी भी हालात काबू में नहीं