इंदौर, प्रदीप चौधरी। खबर का असर।।15 मार्च 2026 — इंदौर पुलिस ने महाराजा यशवंतराव अस्पताल (MYH) की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से व्यापक सुरक्षा ऑडिट किया। यह ऑडिट 14 मार्च 2026 को संयोगितागंज थाना क्षेत्र स्थित अस्पताल परिसर में किया गया, जिसमें मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया। ऑडिट के दौरान पुलिस अधिकारियों ने BVG India Limited के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर अस्पताल के विभिन्न संवेदनशील स्थानों का गहन निरीक्षण किया। इसमें ड्यूटी डॉक्टर कक्ष, सीएमओ कार्यालय, इमरजेंसी विभाग, कैजुअल्टी वार्ड और प्रिजनर वार्ड शामिल थे। सुरक्षा गार्डों की तैनाती, मरीजों की आवाजाही, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। https://newsnationalworld.news.blog/2026/03/13/security-in-charge-at-my-hospital-reveals-criminal-record/ खबर का असर. एम्बुलेंस सेवाओं की भी जांच की गई। एम्बुलेंस चालकों और कर्मचारियों की बैठक में उन्हें अनुशासन बनाए रखने, मरीजों एवं परिजनों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने तथा किसी विवाद की स्थिति न उत्पन्न होने देने की हिदायत दी गई। सभी को पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।सुरक्षा ऑडिट की एक खास बात ड्रोन सर्विलांस का उपयोग रहा। ड्रोन के माध्यम से अस्पताल परिसर के सुनसान और कम भीड़ वाले क्षेत्रों की निगरानी की गई, संभावित संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई तथा पूरे परिसर में ड्रोन पेट्रोलिंग कर अप्रिय घटनाओं को रोकने की दिशा में कदम उठाए गए।यह कार्यवाही डीसीपी जोन-03 राजेश व्यास, एडिशनल डीसीपी जोन-03 रामसनेही मिश्रा के मार्गदर्शन और एसीपी संयोगितागंज तुषार सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी संयोगितागंज एवं पुलिस बल द्वारा संपन्न हुई।पुलिस प्रशासन ने बताया कि अस्पताल परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए ऐसी कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी। यह कदम अस्पताल में हाल की कुछ घटनाओं के बाद सुरक्षा को प्राथमिकता देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। View this post on Instagram View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जय दुअरानाथ उत्सव समिति जवा द्वारा 27 मार्च को आयोजित होने वाले श्रीराम जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर की गई बैठक इंदौर के तीन इमली चौराहे पर बस पार्किंग में लगी भीषण आग, तीन प्राइवेट बसें जलकर हुईं खाक