इंदौर, प्रदीप चौधरी।। 15 मार्च 2026— शहर के भंवरकुआं क्षेत्र स्थित तीन इमली बस स्टैंड के निकट प्राइवेट बस पार्किंग में शनिवार शाम को अचानक लगी भीषण आग ने तीन बसों को पूरी तरह राख कर दिया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से अन्य बसों को सुरक्षित निकाला गया और आग को फैलने से रोका गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। View this post on Instagram पुलिस सूत्रों के अनुसार, शाम करीब 8 बजे पार्किंग में खड़ी एक बस से आग की शुरुआत हुई, जो तेजी से फैलकर पड़ोसी दो बसों तक पहुंच गई। आग इतनी भयंकर थी कि लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। श्रीनाथ, निधि और देवा ट्रेवल्स की बसें इस हादसे की चपेट में आईं और पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। इस दौरान करीब 25 अन्य बसों को समय रहते पार्किंग से बाहर निकाला गया, जिससे आग का दायरा नहीं बढ़ सका। यातायात पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और चौराहे पर जाम की स्थिति नहीं बनने दी।आग लगने का सटीक कारण अभी अज्ञात है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन प्रशासन की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। ट्रेवल्स संचालकों को करोड़ों का नुकसान होने की आशंका है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस ने MY अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था का किया व्यापक जायजा, ड्रोन से की गई निगरानी मध्य प्रदेश में IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा: मनु श्रीवास्तव सबसे अमीर, मुख्य सचिव से 4.7 गुना ज्यादा प्रॉपर्टी; 12 कलेक्टरों के पास न घर न जमीन