जवा । बिगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जय दुअरानाथ उत्सव समिति जवा द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जिसके तैयारी को लेकर राज पैलेश जवा में समिति के पदाधिकारियों,सदस्यों एवं समाजसेवियों द्वारा बैठक की गई, बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यभार, सहयोग राशि, रैली एवं अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई, चर्चा में निर्णय लिया गया कि 27/03/26 को सुवह 8 बजे से जवा बाजार में भव्य श्रीराम जी की झांकी को दर्शन हेतु घुमाया जाएगा, जहा पर जगह जगह भक्तों द्वारा झांकी एवं रैली का स्वागत किया जाएगा।इसके बाद झांकी सहित विशाल रैली जवा से दुअरानाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी और दुअरानाथ में जाकर समाप्त होगी। जहा पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। जिसके लिए समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने लोगो से निवेदन किये है 27 मार्च को आयोजित होने वाले श्रीराम जन्मोत्सव के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुचकर कार्यक्रम को सफल करे। बैठक के दौरान जवा व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, मोहित लाल गुप्ता ,राजकुमार द्विवेदी, विजय गुप्ता ,तरुणेद्र द्विवेदी,राहुल गुप्ता, सूरज मिश्रा, अमन गुप्ता,जय नारायण कुशवाहा, सत्यम गुप्ता, विनीत मिश्रा, विकाश सिंह,प्रिंस गुप्ता, ललित गुप्ता, रोहित गुप्ता, सुचित गुप्ता,अभी मिश्रा,रमेशबाबू गुप्ता सहित समस्त जय दुअरानाथ उत्सव समिति जवा के सदस्य उपस्थति रहे। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंडस्ट्री को मिलेंगे नए सितारे! एकता कपूर ने शुरू किया ‘हुनर’, टैलेंट और कहानियों को मिलेगा नया मंच पुलिस ने MY अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था का किया व्यापक जायजा, ड्रोन से की गई निगरानी