इंदौर ब्रेकिंग: प्रदीप चौधरी। इंदौर, 9 मार्च 2026: शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में बाबा ट्रेवल्स के गोदाम में रात देर तक भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि गोदाम में खड़ी एक बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई और गोदाम का बड़ा हिस्सा भी राख में बदल गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग की लपटें और धुआं इतना घना था कि 4-5 किलोमीटर दूर से भी आसानी से दिखाई दे रहा था। फायर ब्रिगेड की 5 से अधिक गाड़ियों और पानी के टैंकरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस और फायर विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर: छत्रीपुरा में एक युवक की मौत, दोस्त गंभीर घायल; चालक फरार विवेक पाराशर बने राष्ट्रीय महासचिव,भारतीय पत्रकार संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हुआ विस्तार