राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. बलराम मिश्र के निर्देश पर घोषणा, देशभर के पत्रकारों को एक मंच पर लाने का लक्ष्यनई दिल्ली। पत्रकारिता जगत में विश्वसनीय पहचान बना चुके भारतीय पत्रकार संघ (चंद्र विहार, इंद्रप्रस्थ विस्तार, दिल्ली) द्वारा शुक्रवार को संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्री बलराम मिश्र के निर्देशानुसार कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वरिष्ठ पत्रकार श्री विवेक पाराशर को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बलराम मिश्र ने कहा कि भारतीय पत्रकार संघ लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन का मुख्य उद्देश्य देशभर के पत्रकारों को एक मजबूत और सशक्त मंच प्रदान करना है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए संगठन का विस्तार देश के विभिन्न राज्यों में तेजी से किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह संगठन के लिए गर्व की बात है कि देशभर के वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार संगठन से जुड़ रहे हैं। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव विवेक पाराशर ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बलराम मिश्र, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्सव राजेश सोनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देशभर में भारतीय पत्रकार संघ से जुड़ने के लिए कई बेहतरीन और समर्पित पत्रकार तैयार हैं, जो संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।राष्ट्रीय महासचिव पाराशर ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में आज अनेक चुनौतियां सामने हैं और इनसे लड़ने के लिए एक मजबूत और संगठित मंच की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य ऐसा सशक्त नेटवर्क तैयार करना है, जो राज्य, जिला, तहसील और गांव स्तर तक पत्रकारों की समस्याओं को सुने और उनका समाधान कर सके।उन्होंने बताया कि संगठन के विस्तार के तहत मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र और गुजरात सहित देश के अन्य राज्यों के पत्रकारों को भी भारतीय पत्रकार संघ से जोड़ा जाएगा, ताकि पत्रकारों को एक मजबूत मंच मिल सके और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके।राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि देशभर के पत्रकार और पत्रकार संगठन एक-दूसरे से जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करना चाहते हैं। सभी की भावना है कि एक ऐसा मजबूत संगठन बने जो पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करे और उन्हें एकजुट कर सशक्त बनाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बलराम मिश्र के कुशल मार्गदर्शन में संगठन पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।इस अवसर पर देशभर के वरिष्ठ पत्रकारों ने दूरभाष के माध्यम से नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई संदेश भी भेजे। साथ ही भविष्य में देशभर के पत्रकारों और पत्रकार संगठनों को एक मंच पर लाकर पत्रकारों के हितों में कार्य करने की योजना पर भी चर्चा की गई। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन तिलक नगर में बाबा ट्रेवल्स के गोदाम में भीषण आग, बस और गोदाम जलकर खाक पत्रकार हितों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम