इंदौर, 9 मार्च 2026: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में रविवार अलसुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के सिलावटपुरा स्थित गणेश मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सेहरी के समय सड़क किनारे खड़े दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 19 वर्षीय तनवीर खान की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त फैजान मंसूरी (22) गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस के अनुसार, घटना रविवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई। दोनों युवक सेहरी के लिए बाहर खड़े थे, तभी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों हवा में उछलकर दूर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत यूनिक अस्पताल पहुंचाया, जहां दोपहर में तनवीर खान ने दम तोड़ दिया। फैजान मंसूरी का इलाज अभी भी निजी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से गाड़ी समेत फरार हो गया। छत्रीपुरा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान हो सके। पुलिस ने बताया कि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने वाहन का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन चालक गंगवाल बस स्टैंड, महूनाका, फूटीकोठी होते हुए चंदन नगर की ओर भाग निकला।यह घटना इंदौर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के बढ़ते मामलों की ओर इशारा करती है। स्थानीय निवासी और परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को वाहन या चालक के बारे में जानकारी हो तो तुरंत सूचित करें। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कांग्रेस को बड़ा झटका: विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित तिलक नगर में बाबा ट्रेवल्स के गोदाम में भीषण आग, बस और गोदाम जलकर खाक