कानून का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

सिरमौर । होली एवं रंगपंचमी त्योहार के साथ रमजान त्योहार को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर नगर सिरमौर में अनुविभागीय अधिकारी दृष्टि जायसवाल (आईएएस), कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार सिरमौर अनुपम पांडेय, थाना प्रभारी सिरमौर उपनिरीक्षक दीपक तिवारी सहित पुलिस काफिले ने सायरन के साथ जय स्तंभ से होते हुए डभौरा रोड, रीवा रोड, अस्पताल मार्ग, क्योटी मार्ग सहित अन्य मार्गो में फ्लैग मार्च निकालकर शांति का संदेश दिया ।

फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी सिरमौर दीपक तिवारी ने नागरिकों, युवाओं और व्यापारियों से संवाद कर त्योहार को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जबरन रंग डालने, हुड़दंग करने या माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। थानां प्रभारी ने ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि होने की सूचना तुरंत देने एवं कार्यवाही का आश्वासन दिया ।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading