होलिकोत्सव पर एसकेएम ने जलाई भारत अमेरिकी व्यापार नीति की प्रतियां कुशमेंद्र सिंह रीवा (मध्य प्रदेश)रीवा, : होली के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के रीवा संभाग में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने केंद्र सरकार की किसान-मजदूर विरोधी नीतियों और कानूनों के खिलाफ होलिकोत्सव का आयोजन कर जोरदार विरोध जताया। करहिया मंडी में आयोजित इस कार्यक्रम में एसकेएम के कार्यकर्ताओं और किसानों ने भारत-अमेरिकी व्यापार समझौते सहित कई विवादास्पद विधेयकों की प्रतियां जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता शिव सिंह ने बताया कि किसान बिलों की वापसी के बाद भी मोदी सरकार ने किसानों और मजदूरों के हितों के खिलाफ कई नए कानून और नीतियां लाने का प्रयास किया है। इनमें प्रस्तावित भारत-अमेरिकी व्यापार समझौता, बिजली (संशोधन) विधेयक 2025, बीज विधेयक 2025, विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम (वीबी-जी राम जी) तथा चार श्रम संहिताएं प्रमुख हैं। एसकेएम और ट्रेड यूनियनों ने इन सभी को पूरी तरह खारिज कर दिया है और इन्हें किसान-मजदूर विरोधी बताया है।करहिया मंडी में उपस्थित एसकेएम नेताओं और सैकड़ों किसानों ने मोदी सरकार और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच बढ़ती दोस्ती को भारत की कृषि और अर्थव्यवस्था के लिए खतरा करार दिया। उन्होंने मांग की कि भारत सरकार तत्काल अमेरिका के साथ ऐसे दोस्ताना संबंधों को समाप्त करे, जो भारतीय किसानों के हितों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।एसकेएम ने कहा कि ये कानून और समझौते कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देकर छोटे किसानों, बीज उत्पादकों और मजदूरों की आजीविका को खतरे में डाल रहे हैं। होलिकोत्सव के माध्यम से इन विरोधी नीतियों को ‘होलिका’ की तरह जलाकर समाप्त करने का प्रतीकात्मक संदेश दिया गया, ताकि किसान-मजदूरों के हितों की रक्षा हो सके।यह विरोध प्रदर्शन रीवा में एसकेएम की सक्रियता का हिस्सा है, जो देशव्यापी स्तर पर चल रहे किसान आंदोलनों से जुड़ा हुआ है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार इन मांगों पर ध्यान नहीं देती, तो संघर्ष और तेज होगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर जनसेवा की नई पहल – “मिशन जन आवाज” की शुरुआत, अविराज ने की घोषणा सिरमौर पुलिस ने होली और रमजान को लेकर नगर में किया फ्लैग मार्च