सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर जनसेवा की नई पहल -“मिशन जन आवाज”-अविराज कुशमेंद्र सिंह रीवा,: समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय गोवर्धनम फाउंडेशन ने आम जनता की समस्याओं को बुलंद आवाज देने के लिए एक नई जनहितैषी पहल “मिशन जन आवाज” की शुरुआत की है। इस मिशन का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की आवाज बनना और उसे प्रभावी ढंग से समाधान तक पहुंचाना है। फाउंडेशन के संरक्षक एवं युवा नेता-सामाजिक कार्यकर्ता अविराज ने प्रेस वार्ता में बताया कि “मिशन जन आवाज” के तहत रीवा नगर निगम के सभी वार्डों में समर्पित टीमें गठित की जाएंगी। ये टीमें सड़क, पानी, बिजली, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देकर संबंधित विभागों तक पहुंचाएंगी और मौजूदा हालातों में सुधार के लिए निरंतर प्रयास करेंगी।अविराज ने स्पष्ट किया, “हमारा उद्देश्य केवल शिकायत दर्ज कराना नहीं है, बल्कि सकारात्मक और निरंतर प्रयासों से समाधान की दिशा में काम करना है। शहर के सभी वार्डों में हमारी टीमें पहले से ही सक्रिय हैं। जल्द ही मिशन की कोर टीम और संरक्षक मंडल का गठन किया जाएगा, जिससे यह अभियान और अधिक संगठित एवं प्रभावी हो सके।”महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर मिशन के अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू किए जाएंगे। इससे महिलाओं को कौशल विकास के साथ स्व-रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल वरिष्ठ शिक्षाविद देवाशीष अवस्थी ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यमों में निःशुल्क डिजिटल शिक्षा की व्यवस्था की गई है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उन्हें गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।“मिशन जन आवाज” का मूल मंत्र है – समाज की हर आवाज को बुलंद करना, ताकि हर नागरिक निडर होकर अपनी बात रख सके और उचित समाधान प्राप्त कर सके। गोवर्धनम फाउंडेशन की यह पहल रीवा शहर में सामाजिक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।फाउंडेशन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं को इस मिशन के माध्यम से साझा करें, ताकि सामूहिक प्रयासों से स्थायी समाधान संभव हो सके। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर: होली-रंगपंचमी को देखते हुए पुलिस सख्त, 250 से अधिक ड्रिंक एंड ड्राइव चालान, 6 अवैध हथियारों के साथ बदमाश गिरफ्तार, 100 वारंट तामील होलिकोत्सव पर संयुक्त किसान मोर्चा ने जलाई भारत-अमेरिकी व्यापार नीति की प्रतियां, किसान-मजदूर विरोधी कानूनों का कड़ा विरोध