त्योहारों में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान; एक्साइज एक्ट के तहत भी कार्रवाई, एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने दी जानकारीइंदौर प्रदीप चौधरी।होली और रंगपंचमी के पावन त्योहारों के मद्देनजर इंदौर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो और सभी त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जा सकें। इस दौरान पुलिस ने सड़कों पर उतरकर सख्त कार्रवाई की, जिसमें ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में बड़ी संख्या में चालान काटे गए और अवैध हथियारों के साथ बदमाशों को दबोचा गया। पुलिस की चेकिंग में 250 से अधिक ड्रिंक एंड ड्राइव के चालान बनाए गए। साथ ही चेकिंग के दौरान 6 अवैध हथियार (देशी-कट्टा आदि) के साथ बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा लगभग 100 पुराने वारंट तामील कराए गए। एक्साइज एक्ट के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई।अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) राजेश दंडोतिया ने बताया, “त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया है। होली, रंगपंचमी और साथ चल रहे रमजान के दौरान शांति बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। ड्रिंक एंड ड्राइव, अवैध हथियार और वारंटियों पर फोकस है। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी अप्रिय घटना न हो और सभी सुरक्षित रहें।”पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों के दौरान शराब पीकर वाहन न चलाएं, जबरन रंग न डालें और कानून का पालन करें। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान जारी रहेगा और शहर में फ्लैग मार्च, नाकाबंदी और ब्रेथ एनालाइजर चेकिंग बढ़ाई जा रही है।इंदौर पुलिस का यह प्रयास त्योहारों को हर्षोल्लासपूर्ण और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नागलवाड़ी में प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट: किसानों के लिए 27,746 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, बरला उद्वहन सिंचाई परियोजना सहित बड़े फैसले सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर जनसेवा की नई पहल – “मिशन जन आवाज” की शुरुआत, अविराज ने की घोषणा