इंदौर, प्रदीप चौधरी। 26 फरवरी 2026: इंदौर जिला जेल से बाहर निकलते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी अरविंद सैनी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके दोस्त बिल्लू ने यह रील बनाकर अपलोड की थी। घटना संयोगितागंज इलाके की खुली जेल से जुड़ी है, जहां से आरोपी बाहर आते समय वीडियो बनाया गया था। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बदमाश को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपी को चौराहे पर ले जाकर जुलूस निकाला और उठक-बैठक लगवाई, ताकि सार्वजनिक रूप से उसकी हेकड़ी निकाली जा सके। यह कार्रवाई बदमाशों में दहशत फैलाने और सोशल मीडिया पर वायरल होने की कोशिश को रोकने के लिए की गई।पुलिस का कहना है कि जेल से मोबाइल इस्तेमाल और रील बनाने की घटनाएं गंभीर हैं, जांच जारी है। आरोपी पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- आंकड़े गिनाने से बेहतर है जमीनी काम गलगोटिया प्रकरण: भारत की भद्द पिटने का जिम्मेदार कौन?