भोपाल, प्रदीप चौधरी। 25 फरवरी: राजधानी भोपाल के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत भीम नगर इलाके में पुरानी रंजिश के कारण एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने पत्थरों और डंडों से युवक को बुरी तरह घायल कर दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी अक्कू उर्फ आकाश, विशाल चपटी और उनके तीन अन्य साथियों ने मिलकर रावेंद्र सेन (उर्फ छोटू) पर हमला किया। रावेंद्र सेन पर पुराने किसी मामले में समझौता (कंप्रोमाइज) करने का दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन वह इससे इनकार कर रहा था। इसी बात को लेकर आरोपी नाराज थे और बदला लेने के इरादे से हमला बोला।हमले के दौरान चार युवकों ने मिलकर रावेंद्र सेन पर पत्थरों और डंडों से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल रावेंद्र को उसके साथियों ने तुरंत जिला अस्पताल (हमीदिया अस्पताल) पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडिशनल डीसीपी) जोन-2 गौतम सोलंकी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पीड़ित के दोस्त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने राउंड-अप अभियान चलाकर कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच और कार्रवाई जारी है। – गौतम सोलंकी, एडिशनल डीसीपी जोन-2: “घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को राउंड-अप कर गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।”पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाके में दहशत फैलाने वाले तत्वों पर नजर रखने की बात कही है। यह घटना स्थानीय स्तर पर सनसनी का विषय बनी हुई है, क्योंकि रावेंद्र सेन के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नाबालिग भांजी के साथ बलात्कार: मोसा गिरफ्तार, 24 घंटे में जेल भेजा भोपाल: मिसरोद थाना क्षेत्र में RSS-VHP से जुड़ी साध्वी रंजना दीदी के साथ मारपीट, थाने पर हिंदू संगठनों का धरना-प्रदर्शन