भोपाल, प्रदीप चौधरी। 25 फरवरी: राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में RSS और विश्व हिंदू परिषद (VHP) से जुड़ी ओजस्वी वक्ता साध्वी रंजना दीदी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। गाड़ी टकराने को लेकर शुरू हुआ मामला हाथापाई तक पहुंच गया, जिसके बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता थाने पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, साध्वी रंजना दीदी की गाड़ी से किसी अन्य वाहन के टकराने को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान अभय पाटीदार और विनय पाटीदार ने उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद साध्वी रंजना दीदी के समर्थक और RSS-VHP के कई नेता मिसरोद थाने पहुंच गए। थाने पर भारी हंगामा मचा हुआ है।विश्व हिंदू संगठन के प्रांत संघटन मंत्री सहित अन्य पदाधिकारी थाने पहुंच रहे हैं। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने संभाग के तीनों थानों के अलावा गोविंदपुरा, शाहपुरा और पुलिस कंट्रोल रूम से अतिरिक्त बल बुलाया है। थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन जारी है और संगठन के लोग आरोपीयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।साध्वी रंजना दीदी को RSS और VHP में एक प्रमुख ओजस्वी वक्ता के रूप में जाना जाता है, जो विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहती हैं। यह घटना स्थानीय स्तर पर हिंदू संगठनों में आक्रोश का विषय बन गई है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और थाने पर भारी पुलिस बल तैनात है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल: पुरानी रंजिश के चलते अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में युवक पर प्राणघातक हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार उज्जैन की कवयित्री निशा पंडित जोशी को मिला ‘काव्य गौरव अलंकरण’