उज्जैन, 25 फरवरी 2026 — जिला उज्जैन पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोसा आरोपी केसर सिंह को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे बालकों-बालिकाओं के खिलाफ अपराध रोकथाम अभियान के तहत की गई है।घटना के अनुसार, पीड़िता (उम्र 17 वर्ष 3 माह) ने 23 फरवरी 2026 को थाना बड़नगर में अपने परिजनों के साथ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी केसर सिंह (पिता आशाराम निनामा,), निवासी रेलापाड़ा, थाना पेटलावद, जिला झाबुआ) ने ग्राम अमला में खेत पर मजदूरी करने के बाद लौट रही बालिका को जबरदस्ती झोपड़ी में ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध बलात्कार किया। आरोपी पीड़िता का मोसा (मामा) है, जिसने रिश्ते को तार-तार कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत टीम गठित की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई की और आरोपी को 25 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के विरुद्ध थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 89/2026 दर्ज किया गया है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 64(2)(f) तथा POCSO एक्ट की धारा 3/4, 5(N)/6 के तहत प्रकरण दर्ज है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा कि जिले में बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। ऐसी घटनाओं में त्वरित जांच और कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ताकि पीड़ितों को तुरंत न्याय मिल सके।इस सफल कार्रवाई में थाना बड़नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिसमें निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उप-निरीक्षक सुरेंद्र सिंह गरवाल, चांदनी पाटीदार, आर. शोभित शुक्ला, रोहित मालवीय, स्वरूप हिरवे, महिला आरक्षक ज्योती हाडा और सैनिक गोवर्धन डाबी शामिल हैं।पुलिस ने समाज से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहें और ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन केंद्र सरकार ने अश्लील कंटेंट पर सख्त कार्रवाई करते हुए 5 OTT प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दिया है। भोपाल: पुरानी रंजिश के चलते अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में युवक पर प्राणघातक हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार