एमआईजी थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना, महिला मेडिकल दवाई लेने निकली थी; कौशल्या बाई सहित आरोपियों पर FIR, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को चेतावनीइंदौर: प्रदीप चौधरी। शहर में बच्चा चोरी की अफवाहों के चलते एक बार फिर निर्दोष महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। एमआईजी थाना क्षेत्र में एक महिला को बच्चा चोर समझकर स्थानीय लोगों ने पीट दिया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि वह घर से मेडिकल दवाई लेने के लिए निकली थी, लेकिन शक के आधार पर भीड़ ने उसे पकड़ लिया और थाने तक ले गई। महिला ने एमआईजी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कौशल्या बाई (कला बाई कौशल), खुशी कौशल सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस कमिश्नरेट ने सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी गैंग और अपहरण की अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस का कहना है कि ऐसी कोई संगठित गैंग सक्रिय नहीं है और ये खबरें भ्रामक हैं, जो लोगों में दहशत फैला रही हैं। View this post on Instagram एमआईजी थाना पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। जांच में पाया गया है कि महिला पूरी तरह निर्दोष है और अफवाहों के चलते उसे शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। वीडियो में महिला को गिड़गिड़ाते और मदद मांगते हुए दिखाया गया है, लेकिन भीड़ ने किसी की नहीं सुनी।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें और किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना सीधे पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर बिना सत्यापन के वीडियो या मैसेज शेयर करने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर में हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जहां अफवाहों के कारण निर्दोष लोगों को नुकसान पहुंचा है।प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने लेकिन अफवाहों से बचने की अपील की है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कूनो में फिर दहाड़! चीता ‘गामिनी’ ने दिए 3 नन्हे शावक, CM मोहन यादव बोले- मध्यप्रदेश चीतों के पुनर्स्थापन का सशक्त केंद्र इंदौर पुलिस ने बच्चा चोरी गैंग की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की