प्रदीप चौधरी। इंदौर में हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर बच्चों की चोरी और किडनैपिंग से जुड़ी झूठी व भ्रामक खबरें, वीडियो तथा पोस्ट तेजी से वायरल हो रही हैं। इन अफवाहों के चलते शहर में दहशत का माहौल बन रहा है, जबकि पुलिस जांच में ऐसी किसी भी घटना या गैंग की पुष्टि नहीं हुई है।इंदौर पुलिस ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए थाना हीरानगर, राऊ और खजराना में धारा 223 बीएनएस (झूठी या भ्रामक जानकारी फैलाने से संबंधित) के तहत FIR दर्ज की है। ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट धारकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है जो बिना तस्दीक के अफवाहें फैला रहे हैं। View this post on Instagram विशेष मामलों का विवरण:– थाना हीरानगर: इंस्टाग्राम आईडी Sacchi _khabar_Indore के यूजर ने एक व्यक्ति को बच्चा चोर बताकर इंदौर में बच्चा चोरी गैंग सक्रिय होने की झूठी अफवाह फैलाई। जांच में ऐसी कोई घटना रिपोर्ट नहीं हुई।– थाना राऊ: इंस्टाग्राम आईडी AADITYA SINGH के यूजर ने राऊ क्षेत्र में एक महिला को बच्चा चोर बताकर वीडियो पोस्ट किया और माता-पिता को सतर्क रहने की अपील की, जो पूरी तरह भ्रामक साबित हुई।– थाना खजराना: इंस्टाग्राम पेज नमस्ते इंदौर और द इंदौर सोशल पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें दिखाया गया कि एक बुजुर्ग महिला से बच्ची छीनी जा रही है। जांच में पता चला कि बच्ची अपनी दादी दुर्गाबाई के साथ थी और उसकी मां पिंकी उसे ले जाने की कोशिश कर रही थी। इस संबंध में दादी की शिकायत पर अलग मामला दर्ज हुआ, लेकिन वीडियो को बच्चा चोर गैंग से जोड़कर गलत तरीके से प्रसारित किया गया।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन अकाउंट्स द्वारा शेयर किए गए फोटो, वीडियो या खबरों की तस्दीक करने पर संबंधित थानों में ऐसी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं है। इंदौर शहर में बच्चों की चोरी या किडनैपिंग से जुड़ी कोई पुष्ट घटना अभी तक सामने नहीं आई है।इंदौर पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसी भ्रामक और झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील है कि बिना सत्यापन के ऐसी जानकारी शेयर न करें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना सीधे पुलिस को दें। पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में है, इसलिए ऐसे लोग सावधान हो जाएं जो सोशल मीडिया पर अफवाहें फैला रहे हैं।जागरूक रहें, जिम्मेदार बनें – अफवाहें फैलाना अपराध है! View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में बच्चा चोरी की अफवाह: बेकसूर महिला को पीटा, वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस, जारी की एडवाइजरी इंदौर: पलासिया चौराहे पर बालिका को एक्सीडेंट, महिला पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया – इंसानियत की मिसाल