प्रोजेक्ट चीता की 9वीं सफल डिलीवरी, दक्षिण अफ्रीकी चीतों के भारत आगमन के 3 साल पूरे होने पर मिली ऐतिहासिक उपलब्धि; कुल चीतों की संख्या बढ़कर 38 हुईप्रदीप चौधरी। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण की एक और बड़ी खुशखबरी आई है। प्रोजेक्ट चीता के तहत दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता ‘गामिनी’ ने 18 फरवरी 2026 को तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। यह प्रसव ठीक उसी दिन हुआ, जब दक्षिण अफ्रीकी चीतों के भारत आगमन को तीन वर्ष पूरे हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा: “चीतों के पुनर्स्थापन का सशक्त केंद्र मध्यप्रदेश… अत्यंत हर्ष का विषय है कि प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता ‘गामिनी’ ने 3 शावकों को जन्म दिया है। श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में आए चीतों के तीन वर्ष पूर्ण होने के साथ यह 9वां सफल प्रसव है। भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर अब 38 हो गई है। यह पूरे देश के लिए वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है। #KunoNationalPark”सीएम यादव के इस पोस्ट में एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें गामिनी और उसके नवजात शावकों की झलकियां दिखाई गई हैं।केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी इस उपलब्धि को “प्रोजेक्ट चीता के लिए एक रोअरिंग नया अध्याय” बताया और कहा कि गामिनी दूसरी बार मां बनी है। इस जन्म के साथ भारत में जन्मे जीवित शावकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है, जबकि कुल चीतों की आबादी 38 पहुंच गई है।वन विभाग के अनुसार, कूनो पार्क अब चीतों के लिए पूरी तरह अनुकूल साबित हो रहा है। लगातार सफल प्रसव प्रोजेक्ट की मजबूत नींव दर्शाते हैं। नए शावकों की मॉनिटरिंग जारी है और उन्हें मां गामिनी के साथ सुरक्षित रखा गया है।यह खबर पूरे देश के लिए गर्व का विषय है, जो भारत में विलुप्त हो चुके चीते को फिर से बसाने के संकल्प को मजबूत करती है। मध्य प्रदेश अब चीतों के पुनर्स्थापन का प्रमुख केंद्र बन चुका है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रमज़ान: महज भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं है रोजा इंदौर में बच्चा चोरी की अफवाह: बेकसूर महिला को पीटा, वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस, जारी की एडवाइजरी