भोपाल, 17 फरवरी 2026: मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायक दल ने इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से हुई मौतों के विरोध में गांधी प्रतिमा के समक्ष सांकेतिक प्रदर्शन किया।विधायकों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में नाकाम रही है, जिसके कारण प्रदेश में दूषित पानी से लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर चुनावी वादों को पूरा न करने का भी आरोप लगाया।प्रदर्शन में कांग्रेस विधायकों ने स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। यह प्रदर्शन विधानसभा परिसर में शांतिपूर्ण रहा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मेकॅप्स की 40वीं वर्षगांठ: भव्य सम्मान समारोह में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस.वाई. कुरैशी ने दी शिक्षा की प्रेरणा ऐरण-उदयपुर को पर्यटन क्षेत्र बनाने की मांग, सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात