रायपुर/भोपाल, 17 फरवरी 2026: माइनॉरिटी एजुकेशनल एंड कल्चरल प्रमोशन सोसाइटी (मेकॅप्स) ने अपनी 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शहर की प्रतिष्ठित हस्तियां, शिक्षाविद्, बुद्धिजीवी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र कुरआन के पाठ से हुई। इसके बाद मानद सचिव डॉ. जफर हसन ने संस्था की विगत 40 वर्षों की शैक्षिक, सामाजिक एवं कल्याणकारी गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस.वाई. कुरैशी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त आईपीएस एवं मध्यप्रदेश की पूर्व डीजी अनुराधा शंकर तथा विशेष अतिथि के रूप में अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय, भोपाल से प्रो. अशोक सिंह उपस्थित रहे।इस अवसर पर मध्यप्रदेश बोर्ड एवं सीबीएसई बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति स्वर्ण पदक एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रमुख सम्मानित छात्र-छात्राओं में शामिल हैं:– एमपी बोर्ड 10वीं में 97.4% अंक प्राप्त करने वाली आसिया खलील को “प्रोफेसर आफाक अहमद मेमोरियल गोल्डन मेडल”।– सीबीएसई 10वीं में 95.6% अंक वाली औशा सिद्दीकी को “रईस अहमद गोल्डन मेडल”।– एमपी बोर्ड 12वीं में 95.4% अंक प्राप्त करने वाले मोहसिन खान यूसुफी को “बदरुन्निसा गोल्डन मेडल”।– सीबीएसई 12वीं में 93% अंक वाली मिसरा शाह खान को “जुहूरुल हसन मेमोरियल गोल्डन मेडल”।क्रिकेट के क्षेत्र में कूच बिहार ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैनेजर हमीदुल्लाह खान को “नवाबजादा राशिदुल जफर मेमोरियल अवॉर्ड” दिया गया।नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाने वाले गौहर तनवीर को “प्रोफेसर आफाक अहमद मेमोरियल अवॉर्ड” एवं 10,000 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी तरह मोहम्मद साद खान, ताहिर दुर्रानी, तौसीद मोहम्मद अफनान अहमद, मोहम्मद जेहरान एवं मनीषा लोदी को विभिन्न मेमोरियल अवॉर्ड्स एवं नगद राशि से सम्मानित किया गया।सगीर बेदार टैलेंट सर्च प्रतियोगिता (जूनियर एवं सीनियर वर्ग) की विजेताओं में आयशा बी को “मोहम्मद इलियास खान मेमोरियल गोल्ड मेडल” एवं 8,000 रुपये तथा आसिया खलील को “मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल मेमोरियल गोल्ड मेडल” एवं 8,000 रुपये दिए गए।मुख्य अतिथि एस.वाई. कुरैशी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों को ईमानदारी, कठिन परिश्रम एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण की सलाह दी। सिविल सेवा की तैयारी के अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने निराशा से दूर रहकर सकारात्मक सोच अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता एवं राष्ट्रीय एकता के महत्व पर भी प्रकाश डाला।विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनुराधा शंकर ने अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच को अपनाने की सलाह देते हुए मेकॅप्स की निस्वार्थ सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने भारत की आजादी में मुस्लिम समुदाय एवं महिलाओं के योगदान, भोपाल की बेगमातों की सेवाओं तथा जाबिर इब्न हय्यान, अल-ख्वारिज्मी, इब्न सीना जैसे महान इस्लामी विद्वानों का जिक्र कर नई पीढ़ी को शोध एवं शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विशेष अतिथि प्रो. अशोक सिंह ने उच्च शिक्षा की निरंतरता एवं जीवनभर सीखने की आवश्यकता पर बल दिया।सभी अतिथियों ने मेकॅप्स की 40 वर्षों की यात्रा की सराहना करते हुए इसे शैक्षिक जागरूकता का सशक्त आंदोलन बताया, जो समर्पण एवं निरंतरता से समाज सेवा कर रहा है तथा हजारों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख चुका है।कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं छात्रवृत्ति वितरित की गई। उपाध्यक्ष सैयद अरशद अली ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. खुर्शीद आलम नदवी ने कुशलतापूर्वक किया।यह समारोह मेकॅप्स की शैक्षिक एवं सामाजिक प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, जो अल्पसंख्यक समुदाय सहित समाज के सभी वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल: बैरागढ़ के प्ले होटल में शादी के बीच सिलेंडर ब्लास्ट, भड़की भीषण आग; अफरा-तफरी मची, कोई जनहानि नहीं भागीरथपुरा जलकांड पर कांग्रेस का विधानसभा में प्रदर्शन