नई दिल्ली/सागर, 17 फरवरी 2026: सागर लोकसभा क्षेत्र की सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। उन्होंने सागर लोकसभा क्षेत्र के दो प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों—बीना विधानसभा अंतर्गत ऐरण और विदिशा जिले की कुरवाई विधानसभा अंतर्गत ग्राम उदयपुर के प्राचीन शिव मंदिर—को विशेष पर्यटन क्षेत्र घोषित करने तथा विकास की मांग की।सांसद ने बताया कि ऐरण गुप्तकालीन स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है, जहां विशाल वराह प्रतिमा, विष्णु मंदिर, स्तंभ, शिलालेख और प्राचीन अवशेष भारतीय इतिहास की समृद्ध विरासत दर्शाते हैं। वहीं उदयपुर का 11वीं शताब्दी का परमार कालीन शिव मंदिर अपनी भव्य वास्तुकला और धार्मिक महत्व के कारण हजारों श्रद्धालुओं व पर्यटकों को आकर्षित करता है।उन्होंने मंत्री को अवगत कराया कि इन स्थलों पर पर्यटन सुविधाएं विकसित करने से पर्यटन को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सुझावों को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भागीरथपुरा जलकांड पर कांग्रेस का विधानसभा में प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर को जल्द मिलेगा राज्य का दर्जा: केंद्रीय मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान