कार्यवाही से शराब माफियाओ में हड़कंप। जवा। सहायक आबकारी आयुक्त रीवा अनिल जैन के निर्देशन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश्वर सिंह ठाकुर, डीपी सिंह एवं परिवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक नेहा प्रजापति के नेतृत्व में आरक्षक वेदप्रकाश तिवारी, संगीता द्विवेदी,अतुल बागरी,आदित्य सिंह,शुभम द्विवेदी नगर सैनिक मनोज द्विवेदी,राजेंद्र मिश्रा सहयोग से अवैध मदिरा के परिवहन,निर्माण विक्रय के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते वृत्त बरौली सहित अन्य में ग्राम-गाढ़ा 138 मे राजाराम माझी के रिहायशी मकान से 400 किलोग्राम महुआ लाहन, उर्मिला माझी के रिहायशी मकान से 360 किलोग्राम महुआ लाहन, राजकली माझी के रिहायशी मकान से 780 किलोग्राम महुआ लाहन, ग्राम बरौली ठाकुरान मे ज्वाला प्रसाद बर्मा के रिहायशी मकान से 220 किलोग्राम महुआ लाहन, रमेश कुमार बर्मा के रिहायशी मकान से 260 किलोग्राम महुआ लाहन, समयलाल चौधरी के रिहायशी मकान से 180 किलोग्राम महुआ लाहन, छोटकी बर्मा के रिहायशी मकान से 220 किलोग्राम महुआ लाहन, ग्राम डिहिया कला मे राजेश कुमार बर्मा के रिहायशी मकान से 140 किलोग्राम महुआ लाहन, ग्राम किरहाई मे किशोरी लाल गुप्ता के रिहायशी मकान से 15 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त कर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च)के तहत प्रकरण दर्ज किये गये। उक्त कार्यवाही में कुल 9 प्रकरणों मे 2560 किलोग्राम महुआ लाहन, 13 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 15 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 259075 रुपए है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मंनगवा से 14 वर्षीय बालक 4 दिनों से लापता, लाचार माँ ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार विराट हिंदू सम्मेलन,आमंत्रण यात्रा,एवं रक्तदान शिविर की सूचना