मनगवां । जिले के मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवगांव से एक 14 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा काफी पता तलाश करने और स्थानीय पुलिस के तलाश के बाद भी बालक के नही मिलने पर पीड़ित माँ ने अब पुलिस अधीक्षक रीवा से न्याय की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक तिवारी उम्र 14 वर्ष पिता अमृतलाल तिवारी जो दिनांक 01 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे से लापता है। विवेक की माँ  ममता तिवारी ने बताया कि उन्हें लगा था कि विवेक कहीं आस-पास खेलने गया होगा, लेकिन जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिवार की चिंता बढ़ गई।


परिजनों ने अगले ही दिन 2 फरवरी 2026 को मनगवाँ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि घटना के 4 दिन से ज्यादा बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस ने विवेक का सुराग लगाने में असमर्थ रही है। थक-हार कर 5 फरवरी को पीड़ित माँ ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय रीवा पहुँचकर आवेदन सौंपा और मांग की है कि विवेक तिवारी की खोजबीन के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं,और मनगवाँ बाजार के सीसीटीवी कैमरों की सघन जाँच की जाए ताकि बालक की लोकेशन का पता चल सके।

विवेक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। यदि किसी भी व्यक्ति को इस बालक के बारे में कोई जानकारी मिले तो कृपया नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें:
मोबाइल नंबर: 8966864773, 9131044809

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading