आगरा । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने उपलक्ष्य में एक विराट हिंदू सम्मेलन दिनांक 9/02/2026 दिन सोमवार को दरेशी नंबर-1 मनकामेश्वर मंदिर पर दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य भारत की प्रगति हेतु जन मानस में 5 परिवर्तन पर्यावरण परिवार प्रबोधन स्वदेशी भाव नागरिक कर्तव्य रक्तदान शिविर सामाजिक समरसता है, जिसमें मुख्य वक्ता आचार्य गंगाधर पाठक (मुख्य महंत शीलान्यास श्रीराम मंदिर अयोध्या) पधार रहे हैं जिसमें संरक्षकयोगेश पुरी तथा रूपनारायण क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, श्रीमती रेणुका डग प्रांत समन्वयक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहेंगे। इस कार्यक्रम के निमित्त एक प्रेस वार्ता दिनांक 6/2/2026 दिन शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक होटल एलिवेटेड यमुना किनारा रोड बेलनगंज पर आयोजित की गई, जिसमें विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर सभी लोगों से सम्मिलित होने का आग्रह किया गया तथा बताया गया कि आमंत्रण यात्रा 7 फरवरी 2026 को श्री मनकामेश्वर मंदिर से प्रारंभ होगी। वहीं मंदिर महंत योगेश पुरी ने बताया कि विराट हिंदू सम्मेलन के तत्वाधान में हितार्थ आगरा चैरिटेबल ट्रस्ट परिवार के सौजन्य से 9 फरवरी 2026 को कार्यक्रम स्थल पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है और 11 गौशालाओं के मुख्य संरक्षकों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम में हितार्थ आगरा चैरिटेबल ट्रस्ट परिवार की मुख्य भूमिका रहेगी।प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्ष पंकज जैन, सचिव नितिन बंसल, अमर गुप्ता उपाध्यक्ष, नरेश धीरमलानी नगर कार्यवाह पंकज कुमार एडवोकेट, रौनक गुप्ता रवि वर्मा, सुमित गुप्ता, राजकुमार खंडेलवाल, अंकित कुमार, इंजीनियर चिराग जैन, अमित बंसल, अभिषेक झा, ज्योति बंसल श्रीमती प्राची चौरसिया शिक्षिका ज्योति बंसल, अर्चना, राकेश जैन पार्षद,रवि माथुर पार्षद उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आबकारी विभाग रीवा द्वारा वृत्त बरौली सहित अन्य में अवैध मदिरा के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही कांग्रेस नेता के नाम से फर्जी शादी का निमंत्रण वायरल, साइबर ठगी की आशंका