इन्दौर – (सलमान अंसारी) न्यूज नेशनल वर्ल्ड।इन्दौर, 4 फरवरी 2026: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आज शहर में स्वच्छ हवा, स्वस्थ जीवनशैली और कैंसर के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक प्रभावशाली वॉकथॉन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम HCG कैंसर अस्पताल, लंग केयर फ़ाउंडेशन तथा Doctors for Clean Air & Climate Action के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।वॉकथॉन में शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों, ऑन्कोलॉजिस्ट्स, मेडिकल स्टाफ, नर्सिंग छात्र-छात्राओं, विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कैंसर सर्वाइवर्स ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्ण भागीदारी की। सभी प्रतिभागियों ने एकजुट होकर समाज को कैंसर से बचाव और स्वच्छ वातावरण के महत्व का सकारात्मक संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कैंसर की बढ़ती चुनौती पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समय पर जांच, स्वच्छ हवा, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और अनुशासित जीवनशैली अपनाकर इस घातक बीमारी से काफी हद तक बचाव संभव है। उन्होंने वायु प्रदूषण को कैंसर के जोखिम कारकों में से एक बताते हुए स्वच्छ हवा के लिए निरंतर प्रयास करने की अपील की।जागरूकता रैली LIG स्क्वायर से शुरू होकर पलासिया होते हुए पुनः LIG स्क्वायर पर समाप्त हुई। वॉकथॉन को HCG कैंसर अस्पताल के डॉ. संदीप जुल्का एवं वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अमित जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोनों डॉक्टरों ने प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवन और स्वच्छ वातावरण के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।इस अवसर पर बॉम्बे नर्सिंग हॉस्पिटल के छात्र-छात्राओं की सक्रिय और सराहनीय भागीदारी रही, जिन्होंने कैंसर जागरूकता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजन के जरिए न केवल कैंसर पीड़ितों का मनोबल बढ़ाया गया, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वच्छ हवा, समय पर जांच और स्वस्थ जीवनशैली का सशक्त संदेश भी पहुंचाया गया।यह वॉकथॉन कैंसर के खिलाफ एकजुटता और जागरूकता का प्रतीक बना, जो बताता है कि व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयासों से ही हम इस बीमारी पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सेवा, कर्म और सभी के कल्याण का स्वभाव का नाम भारत है। – पूजनीय सरसंघचालकजी इंदौर पुलिस की ट्रिपल सफलता: दो कार चोरियां सुलझीं, MD ड्रग्स के साथ कई तस्कर पकड़े