इंदौर। पुलिस ने शहर में अपराध पर लगाम कसने के लिए तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। जूनी इंदौर थाने ने दो चारपहिया वाहनों की चोरी का खुलासा किया, जबकि क्राइम ब्रांच ने अवैध MD ड्रग्स के साथ आरोपियों को दबोचा। पुलिस आयुक्त संतोष सिंह के सख्त निर्देशों के तहत ये सफलताएं हासिल हुईं। View this post on Instagram कार चोरी का खुलासा जूनी इंदौर क्षेत्र में 31 जनवरी 2026 की रात हुई दो चोरियों का 24 घंटे में खुलासा। गुलजार चौराहे से हनीफ खान का टाटा एस (MP68JE5522) और मोरी वाले बाबा दरगाह के पास से मोहम्मद सोहेल खान की हुंडई आई-20 (MP09CS0806) चोरी हुई थीं। कुल मूल्य करीब 10 लाख रुपए। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना से सिंध्रोत बायपास पर टाटा एस और ग्राम बंजारी में आई-20 बरामद। चौंकाने वाला खुलासा: आई-20 का आरोपी रमीज राजा खान ही पूर्व मालिक था, जिसने दो साल पहले कार बेची थी लेकिन नामांतरण नहीं कराया। रेकी करवाकर मैकेनिक जाहिद हुसैन के गैरेज से चुरवाई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई जारी। MD ड्रग्स पर दोहरी कार्रवाई क्राइम ब्रांच ने शिवाजी नगर मेन रोड पर 5 फरवरी 2026 को 12 ग्राम MD (मूल्य 1.20 लाख रुपए) के साथ मित सिसोदिया (संयोगितागंज) को पकड़ा। फरार शोभित उर्फ पुष्पेंद्र ठाकुर (उज्जैन) भी गिरफ्तार। दोनों ने सस्ते में खरीदकर ज्यादा दाम पर बेचने की बात कबूली। जब्त: ड्रग्स, बाइक, 2 मोबाइल (कुल 2.50 लाख)। अपराध क्रमांक 15/2026, धारा 8/22 NDPS। एक अन्य पुराने प्रकरण (201/2025) में फरार जमान खान (झालावाड़, राजस्थान) पकड़ा गया। पहले कुलदीप से 60.08 ग्राम MD (मूल्य 6 लाख रुपये) जब्त हुई थी। जमान ने अन्य जिलों से लाकर इंदौर में सप्लाई करने की बात मानी। फर्नीचर रिपेयरर जमान की पढ़ाई 5वीं तक। जांच जारी।ये कार्रवाइयां इंदौर में चोरी और नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम को मजबूती देती हैं। थाना जूनी इंदौर और क्राइम ब्रांच टीमों का योगदान सराहनीय। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विश्व कैंसर दिवस पर इन्दौर में स्वच्छ हवा और कैंसर जागरूकता के लिए भव्य वॉकथॉन आयोजित MAKEUP ARTIST के लिए सुनहरा अवसर-रीवा जिला अंतर्गत जवा में पाए Professional Makeup ट्रेनिंग