भोपाल।। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल में एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई, जिसमें पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा से भारतीय विदेश सेवा (IFS) के पांच प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। ये अधिकारी वर्तमान में राज्य प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।इस अवसर पर डीजीपी मकवाणा ने युवा IFS अधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें मध्यप्रदेश पुलिस की संगठनात्मक संरचना, कार्यप्रणाली तथा विभिन्न उत्तरदायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।डीजीपी ने अपने लंबे सेवा अनुभव साझा करते हुए प्रशासनिक सेवा में नैतिक मूल्यों को अपनाने, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ कार्य करने, जनसेवा की भावना, नेतृत्व की जिम्मेदारियों तथा स्टाफ के प्रति संवेदनशील व्यवहार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने जिलों में अपनी विभिन्न पदस्थापना के दौरान प्राप्त अनुभवों के आधार पर त्वरित निर्णय लेना, प्रभावी कार्रवाई, तकनीक आधारित पुलिसिंग, साइबर अपराध से निपटना, मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान, आंतरिक सुरक्षा तथा जन-विश्वास को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन एवं सार्थक संवाद किया।मुलाकात के अंत में डीजीपी कैलाश मकवाणा ने सभी युवा प्रशिक्षु अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि ये अधिकारी अपने आचरण और नेतृत्व से समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा बनेंगे तथा प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।यह मुलाकात विभिन्न सिविल सेवा अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय और समझ को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हुई। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नसबंदी शिविर में जिम्मेदारों का अमानवीय चेहरा उजागर..! जब सत्ता ने शंकराचार्य को जेल भेजा: 2004 का कांची विवाद