डिण्डौरी बिग ब्रेकिंग। प्रदीप चौधरी।। महिलाओं को बेहोशी का इंजेक्शन 💉 लगाकर कहा गया घर जाओ टारगेट पूरा हो गया…; डिण्डौरी जिले के बजाग इलाके के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित नशबंदी शिविर में गंभीर लापरवाही और कथित अमानवीयता का मामला सामने आया है,,, जिससे स्थानीय महिलाओ में गहरा रोष है,,, महिलाओं का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में पहले उन्हें रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए बुलाया गया,,,, ऑपरेशन के लिए बेहोशी का इंजेक्शन तक लगाया गया, लेकिन इसके बाद अचानक कहा गया कि “टारगेट पूरा हो गया है” और उन्हें बिना ऑपरेशन किए ही घर भेज दिया गया,,, पीड़ितों का कहना है कि बेहोशी का इंजेक्शन लगने के बाद भी कोई औपचारिक प्रक्रिया नहीं पूरी की गई,,, इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश फैल गया है,,, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग पर टारगेट पूरा बताकर ऑपरेशन रद्द करने का आधार बनाना मरीजों के साथ गंभीर विश्वासघात है,,, खासकर, जब पहले उन्हें ऑपरेशन की तैयारी में बेहोशी का इंजेक्शन तक दे दिया गया था,,,स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं,,, View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन उज्जैन के तराना में धारा 144 लागू: डीजीपी कैलाश मकवाणा से IFS अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात