आवेदक की बेटी के EWS प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए मांग रहा था रिश्वत।

गुढ़, रीवा । ईओडब्लू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) रीवा टीम ने गुढ़ तहसील कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10000 रुपये की रिश्वत लेते हुए कम्प्यूटर ऑपरेटर भगवानदीन चौरसिया को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक EOW के मुताबिक आवेदक की बेटी के EWS प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए रिश्वत मांग रहा था।

फरियादी बृजेन्द्र मणि त्रिपाठी के शिकायत की पुष्टि होने के बाद ईओडब्लू टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान कम्प्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत की राशि लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया।  तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। इस कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक श्रीमती प्रियंका पाठक, निरीक्षक हरीश त्रिपाठी, उप निरीक्षक श्रीमती गरिमा त्रिपाठी, उप निरीक्षक श्रीमती भावना सिंह, उप निरी. श्रीमती रुचिका सूर्यवंशी, उप निरी. संतोष पाण्डेय, प्र.आर. पुष्पेन्द्र पटेल, प्र.आर. सत्यनारायण मिश्रा, प्र.आर.घनश्याम त्रिपाठी, आर. अजय पाण्डेय, आर. अमित कुमार दुबे, आरक्षक (चालक) संतोष मिश्रा का सराहनीय भूमिका रही।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading