इंदौर: प्रदीप चौधरी। कांग्रेस के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित इंदौर दौरे से ठीक एक दिन पहले राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। स्थानीय निवासी श्याम साहू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर जन्मतिथि में हेरफेर का सनसनीखेज आरोप लगाया है। साहू ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दस्तावेज पेश करते हुए दावा किया कि पटवारी की 10वीं कक्षा की मार्कशीट में जन्मतिथि 25 जनवरी 1973 दर्ज है, जबकि मध्यप्रदेश विधानसभा के रिकॉर्ड में इसे 19 नवंबर 1974 दिखाया गया है। दोनों में करीब 22 महीने का फर्क होने से सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह दस्तावेजों में जानबूझकर की गई छेड़छाड़ है? श्याम साहू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह विसंगति न केवल तकनीकी स्तर पर गंभीर है, बल्कि नैतिक और कानूनी रूप से भी जांच की मांग करती है। उन्होंने विधानसभा स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर और मध्यप्रदेश डीजीपी कैलाश मकवाना को औपचारिक शिकायत भेजी है, जिसमें पूरे मामले की गहन जांच और उचित कार्रवाई की मांग की गई है। साहू का कहना है कि पटवारी जैसे प्रमुख नेता पर ऐसे आरोप राजनीति की शुचिता पर सवाल खड़े करते हैं।यह विवाद ऐसे समय में उभरा है जब राहुल गांधी शनिवार (17 जनवरी 2026) को इंदौर के भागीरथपुरा इलाके का दौरा करने वाले हैं। यहां दूषित पानी से कई मौतें हो चुकी हैं और कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार पर लगातार हमले कर रही है। पटवारी, जो प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख हैं, इस दौरे में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। ऐसे में यह आरोप कांग्रेस की रणनीति पर असर डाल सकता है और दौरे के दौरान विपक्षी दलों द्वारा इसे भुनाने की कोशिश की जा सकती है।कांग्रेस की ओर से अभी इस आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पार्टी इसे राजनीतिक साजिश बताकर खारिज कर सकती है। मामले की जांच से जुड़े अपडेट्स पर नजर बनी हुई है। “जीतू पटवारी जैसे नेता पर जन्मतिथि में हेरफेर का आरोप गंभीर है। मैंने दस्तावेजों के आधार पर शिकायत की है और उम्मीद करता हूं कि जांच से सच्चाई सामने आएगी। यह राजनीति की नैतिकता का सवाल है।” – श्याम साहू, शिकायतकर्ता, इंदौर View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर: अंतरराज्यीय एमडी ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़! भोपाल स्कूल प्रिंसिपल समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 16 ग्राम से ज्यादा एमडी ड्रग्स जब्त बंधा कोल ब्लॉक सिंगरौली में आबंटित राशि मे 900 करोड़ के घोटाले का मामला पहुचा EOW